खुद से प्यार कैसे करें ये टिप्स आपको जरुर करनी चाहिये। Love yourself Tips and Good thoughts in Hindi

खुद से प्यार कैसे करें ये टिप्स आपको जरुर करनी चाहिये। Love yourself Tips and Good thoughts in Hindi


Love yourself first respect in Hindi | सेल्फ लव | स्व प्रेम

खुदसे प्यार करने का सीधा सा अर्थ है अपने आप का सम्मान करना। 
जब आप खुद से प्यार करते हैं, तो आप अपना ध्यान रखते हो,आपको अपनी जरुरतो का पता होता है और आप उन पर अमल करते है और आपके जो भी गोल्स या सपने होते है उनका आप सम्मान करते है।  जब आप खुद से प्यार करते हैं, तो आपकी खुशी, स्वास्थ्य और पूर्ति सभी महत्वपूर्ण बन जाते है।

स्व-प्रेम के लाभ ( Benefits of selflove )

एक बात मेने अनुभव किया है की  खुद से प्यार किए बिना, हम कभी भी दूसरों से प्यार नहीं कर पाएंगे। यहाँ में आपसे अपने आप से प्यार करने के कुछ फायदे साझा कर रहा हु। 

  • खुद पर विश्वास बढ़ता है। 
  • आपकी मानसिकता के साथ साथ शारीरिकता का विकास होता है। 
  • प्यार देने और प्राप्त करने की अपनी क्षमता बढाती है। 
  • रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
  • अपने जीवन के लिए खुशी और आभार बढ़ता है।  
  • समझदार बनना सीखें अगर सही नहीं है तो नहीं (NO) कहे।
  • आपके अंदर क्या बेहतर है उसको ज्यादा अहमियत दे। 
क्या खुदसे प्यार करना selfishness है?


क्या खुदसे प्यार करना | Self love image quotes thoughts in Hindi


बहोत से लोगो को ये प्रश्न हमेशा रहता है की क्या खुदसे प्यार करना यानी स्वार्थी होना? लेकिन सच कहे तो खुदसे कोई प्यार करने वाला व्यक्ति स्वार्थी नहीं है क्योंकि खुद की देखभाल के बिना, खुदसे प्यार करने के बिना आप वास्तव में दूसरों प्यार कैसे कर सकते है? इसके बिना आप दुसरो से प्यार करने में असमर्थ हैं। स्व-प्रेम वास्तव में सिर्फ खुदको नहीं अन्य लोगों को लाभ पहुंचाता है। 

जब आप सच में अपने आपको प्यार करने और स्वीकार करने में सक्षम होते हैं, तो आप दूसरों को बहुत अधिक प्यार करने और स्वीकार करने में सक्षम होते हैं।

Self-Love के लिए क्या करना सही है ?

Good self love thoughts in hindi | quotes about life and love for girl her

  • अपने आप को समय दें।
  • अपना ख्याल रखें
  • आपको जो चाहिये, जो पाना चहिते है उनकी सूची बनाये। 
  • ऐसा काम करे जो आपके लिए आपके जीवन के लिए उपयोगी हो।
  • अपनी गलतियों के लिए खुद को क्षमा करें
  • अपने आत्म विश्वास पर काम करें।
  • सेल्फ लव के सुविचार पर जोर दें।

दोस्तों, ये ब्लोग पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। स्व-प्रेम के बारे में आपके क्या विचार है? मुझे आप इस पोस्ट के निचे दिए गये comment में जरुर बताये। और हमे जरुर subscribe करे। 

धन्यवाद। 

Comments

You are welcome to share your ideas with us in comments!

Contact us for inquiry, feedback or guest post.

Send